फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   west delhi youth killed dead body found in sewer chandaulu up

यूपी: पश्चिमी दिल्ली के युवक की चंदौली में हत्या, नाले में मिला शव

Sat, 08 Aug 2020 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
west delhi youth killed dead body found in sewer chandaulu up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रोजा कॉलोनी स्थित नाले में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाले से निकालकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन

आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रोजा कॉलोनी में हर रोज की तरह कुछ रेलकर्मी शनिवार की सुबह टहल रहे थे। इस दौरान किसी की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। नाले में शव वहां खून देखकर लोग सहम गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को किसी प्रकार वहां से बाहर निकाला। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। इस दौरान उसकी पेंट की जेब की तलाशी लिए जाने पर दायी जेब से चश्मा और आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड पर युवक का नाम मनोज पंडित अंकित है, वहीं पता पश्चिम दिल्ली का दर्ज है। पुलिस आधार कार्ड पर अंकित सूचना के आधार पर युवक के परिवार से संपर्क करने में जुट गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed