फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   West Bengal Resident Jewelery artisan commited suicide by hanged himself in varanasi police start investigation

वाराणसी: बंगाल निवासी आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा घटना का कारण

Sun, 27 Mar 2022 11:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 11:01 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतगर्त जनाई चंडी ताला निवासी मलिक (39) वाराणसी के काशीपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
West Bengal Resident Jewelery artisan commited suicide by  hanged himself in varanasi police start investigation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा क्षेत्र के बलुआ गली में बीती रात बंगाल निवासी आभूषण कारीगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार रात घटी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आभूषण कारीगर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पारिवारिक विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतगर्त जनाई चंडी ताला निवासी मलिक उर्फ दाढ़ी (39) विगत दो माह से चौक थाना अंतर्गत काशीपुरा क्षेत्र के बलुआ गली स्थित मकान में किराए पर एक कमरा लेकर अकेला ही रहता था। बनारस में वो सोना का जेवर बनाने का काम करता था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसने अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कमरे के बगल में रहने वालों ने खिड़की से अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पांडेय पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। पुलिस आभूषण कारीगर के बारे में जानकारी जुटा रही है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed