{"_id":"623f6d3fd5df5e000a4497cb","slug":"weightlifters-sushma-and-sonam-won-silver-varanasi-news-vns645106953","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टर सुषमा और सोनम ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टर सुषमा और सोनम ने जीता रजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंग विश्वविद्यालय में चल रही यूथ, जूनियर, सीनियर महिला-पुरुष राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशी की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस चैंपियनशिप में शनिवार को भी काशी की दो और बेटियां सुषमा राजभर और सोनम सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए पदक जीता।
28 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में 59 किलो यूथ बालिका वर्ग में सोनम सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से 76 किलो स्नैच और 96 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 172 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक विजेता को बहुत ही कड़ी टक्कर देते हुए मात्र एक किलो से पीछे रहते हुए प्रदेश के लिए रजत पदक जीता। वहीं 64 किलो भार वर्ग में सुषमा राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 किलो स्नैच और 85 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 154 किलो भार उठाकर के रजत पदक पर कब्जा किया।
इससे पहले 23 मार्च को पूजा पांडेय ने 81 किलो स्नैच और 101 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 182 किलो भार उठाकर ओवरऑल और इंटर स्टेट दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। भारोत्तोलन संघ के महासचिव चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में बनारस से कुल आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें दो पुरुष और छह महिला खिलाड़ी शामिल थी। जिनमें महिला खिलाड़ियों ने अभी तक एक स्वर्ण और दो रजत हासिल किया।