फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wedding shiva parvati in Shiv Barat played Holi of Braj Har Har Mahadev

Maha Shivratri: शिव बारात में बाबा के गण बने बराती, खेली ब्रज की होली; चहुंओर गूंजा हर-हर महादेव...

Fri, 08 Mar 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

Maha Shivratri: शिव बारात समिति की ओर से महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, भूत, प्रेत, बैताल, काली के स्वरूप, देवों की झांकी इसमें शामिल थी। इसके अलावा वृंदावन, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड और असम से आए कलाकारों ने अपने राज्य की पारंपरिक होली खेली।

विज्ञापन
wedding shiva parvati in Shiv Barat played Holi of Braj Har Har Mahadev
शिव बारात में भक्तों ने लगाए बाबा के जयकारे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर चहुंओर गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। शहर और गांव से 48 जगहों से शिवबरात निकाली गई। कहीं नंदी पर तो कहीं शेर और घोड़े पर भगवान शिव और मां पार्वती के स्वरूप विराजमान थे। श्रीरामदरबार की झांकी भी शिव बारात में शामिल रही। वहीं, ब्रज की होली के रंग भी दिखे। झारखंड समेत कई राज्यों की होली का उल्लास छाया रहा।

विज्ञापन


शिव बरात समिति की ओर से महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, भूत, प्रेत, बैताल, काली के स्वरूप, देवों की झांकी इसमें शामिल थी। इसके अलावा वृंदावन, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड और असम से आए कलाकारों ने अपने राज्य की पारंपरिक होली खेली।
विज्ञापन


तिलभांडेश्वर महादेव बारात समिति की ओर से तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से शिव बरात निकली। घोड़ा, सपेरा, मदारी, लाग विमान, राधाकृष्ण की झांकी, अघोरी समूह, डमरू वादन के अलावा दिव्यांगों की टोली शामिल रही। बारात का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में संस्था के अध्यक्ष रामबाबू यादव, विजय प्रजापति, मन्नालाल विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रमापुरा स्थित लालकुटी व्यायामशाला से भी शिव बरात निकाली गई। बाबा की झांकी के साथ उनके गण मगन होकर चल रहे थे। शिव गंगे सेवा समिति की ओर से आदि शंकराचार्य नगर कॉलोनी बैजनत्था से बरात निकाली गई। 11 किन्नर बरात की अगुवाई कर रहे थे। गौरी केदारेश्वर में शेर पर भगवान शिव और पार्वती की झांकी सजाई थी। उधर, भोजूबीर हनुमान मंदिर से नंदी पर सवार बाबा व गौरा की झांकी सजाकर बरात निकाली गई।


रामनगर में बजा महादेव का डमरू
राम की नगरी में महादेव का डमरू बजा। शिवालयों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। देव दीपावली एवं शिव बारात पूजा ट्रस्ट की ओर से बलुआघाट धर्मशाला से शिव बारात निकाली गई। हरहुआ बाजार में व्यापारियों ने शिव बरात में निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed