फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers will offer jume namaj on Friday of 450 Years Old Tradition in varanasi

वाराणसी की 450 साल पुरानी परंपरा: बुनकरों ने अदा की अगहनी जुमे की नमाज, देश में पड़े सूखे से है नाता

Fri, 03 Dec 2021 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

बुनकरों ने आज काम बंद करके अगहनी जुमे की नमाज पढ़ी। इस दौरान उन्होंने किसानों और बुनकरों की समृद्धि के लिए दुआएं की। ये परंपरा लगभग 450 साल पुरानी है, जब देश में सूखा पड़ा था।

विज्ञापन
Weavers will offer jume namaj on Friday of 450 Years Old Tradition in varanasi
अगहनी जुमे की नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुनकर बिरादराना की ओर से पढ़ी जाने वाली अगहनी जुमे की नमाज आज शुक्रवार को चौकाघाट मछली मंडी के स्थित ईदगाह में पढ़ी गई। बुनकर बिरादराना तंजीम बावनी के सद्र हाजी मुख्तार महतो और बाइसी के सद्र सरदार एकरामुद्दीन साहब ने बताया कि अगहनी जुमे की नमाज की ये परंपरा लगभग 450 साल पुरानी है। जब देश में सूखा पड़ा था। जिसकी वजह से किसान परेशान थे, बारिश न होने से किसान खेती नही कर पा रहे थे।

विज्ञापन


बुनकरों के बुने कपडे़ बिक नहीं रहे थे, हर तरफ भुखमरी का आलम था। तब बुनकरों ने कारोबार को बंद करके अगहन के महीने में जुमे के दिन ईदगाह में इकठ्ठा होकर नमाज अदा कर अल्लाह ताला के बारगाह में दुआएं मांगी गई। इसके बाद अल्लाह के रहमो करम से बारिश हुई और देश में खुशहाली आई।
विज्ञापन


बुनकरों के कारोबार भी चलने लगे तब से इस परंपरा को बनारस में मनाई जाने लगी। शुक्रवार को बनारस के सभी बुनकरों ने अपना काम बंद कर इस परंपरा को निभाने के लिए चौकाघाट पर इकट्ठे हुए। इसके लिए क्षेत्र के पार्षद रमजान अली ने बुनकरों से अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed