पीएम मोदी के लिए खास अंगवस्त्रम तैयार कर रहे बच्चेलाल मौर्य, बोले- मेरी इच्छा है सीएम योगी भेंट करें उन्हें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को काशी आ रहे हैं। काशी आगमन पर प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट करने को छाही गांव के हस्तशिल्प ने खास तरह का अंगस्वस्त्रम तैयार किया है। कैलिग्राफी विधि से बुने हुए अंंगवस्त्रम पर हस्तशिल्पकार बच्चेलाल मौर्य ने बौद्ध धर्म में प्रचलित रंगों का प्रयोग करते हुए मैरून रंग के वस्त्र पर पीले रंग के रेशम के धागे से बुद्धम शरणम गच्छामि मंत्र को उकेरा है। काफी आकर्षित पीपल पत्ती की आकृति भी वस्त्र पर उकेरी गई है।
छाही गांव निवासी बुनकर बच्चेलाल मौर्य की इच्छा है कि यह अंगवस्त्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करें। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि कैलिग्राफी विधि से बुनाई करते हुए 7 दिनों में यह वस्त्र तैयार किया गया है।
बुनकर बच्चेलाल की इच्छा है कि सारनाथ भ्रमण करने जब प्रधानमंत्री आए तो उन्हें यह भेंट स्वरूप प्रदान किया जाए। यह जीआई पंजीकृत उत्पाद है और इसे बनारस के ओडीओपी में भी चयनित किया गया है। इस कारण बौद्दिक संपदा अधिकार वाले शिल्प की महत्ता और बढ़ जाती है। पूर्व में भी कैलिग्राफी विधि से तैयार अंगवस्त्रों को प्रधानमंत्री समेत अन्य अतिथियों को भेंट किया जा चुका है।