फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Weather Updates Varanasi Pleasant mausam due to light rain cloudy since morning

Varanasi Weather Updates: बनारस में हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सूरज की तपिश गायब,भीषण गर्मी से राहत

Thu, 27 Apr 2023 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 10:04 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इस हफ्ते की शुरुआत में मौसम ने करवट लेनी शुरू की और फिर मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया तो सूरज का पारा भी नीचे आ गया। 

विज्ञापन
Weather Updates Varanasi Pleasant mausam due to light rain cloudy since morning
वाराणसी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार देर रात हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम बदल गया है। ठंडी-ठंडी पछुआ हवा बह रही है। मौसम सुहाना हो उठा है। गुरुवार सुबह से धूप नहीं निकली। करीब 10 बजे धूप निकली लेकिन तपिश ना के बराबर रही। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अगले दो तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। दिन से लेकर रात तक बादलों का असर दिखने का अनुमान जताया गया है। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात भी हो सकती है।

विज्ञापन

अभी चार दिन और राहत मिलने के आसार

बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश

बदले मौसम से लोगों को अभी चार दिन और राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 29 अप्रैल से एक मई तक बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed