फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi temprature is rising continuousl waiting for rain getting longer mausam samachar

Weather Update: वाराणसी में लगातार चढ़ रहा पारा, लंबा हो रहा बारिश का इंतजार, आखिर कब बरसेंगे बदरा?

Wed, 20 Jul 2022 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

वाराणसी और आसपास के जिलों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। सावन में भी बारिश न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi temprature is rising continuousl waiting for rain getting longer mausam samachar
बीएचयू परिसर में तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश का इंतजार थमने का नाम नहीं ले रहा।  सावन के महीने में भी बादल आसमान में खूब उमड़-घुमड़ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे।  भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन में सूरज की तल्खी के बीच  तापमान चढ़ता ही जा रहा है। वाराणसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से तेज धूप निकली है। सुबह 10 बजे तापमान 33 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छाए रहने और नम हवाओं के चलने की वजह से मंगलवार का मौसम थोड़ा बदला बदला रहा। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने भी राहत महसूस की। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप की वजह से गर्मी अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब मानसून की सक्रियता के पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इस वजह से अगले दो से तीन दिन के भीतर रूकरूक कर बारिश के भी आसार हैं। वाराणसी और आसपास में हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Weather Update varanasi temprature is rising continuousl waiting for rain getting longer mausam samachar
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। इस समय दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो रही है। कुछ घाटों पर गंगा का पानी सीढ़ियों के करीब पहुंच गया है। बढ़ोतरी की यही स्थिति रही तो जल्द ही सीढ़ियाें पर भी पानी पहुंच सकता है। 

पिछले एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि की खबर के बाद से जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। जिले में नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ चौकियां बनाने के साथ ही सभी तैयारियां भी कराई जा रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के वाराणसी कार्यालय के अनुसार, गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे तक 60.04 मीटर पर था। अधिकारियों के अनुसार, गंगा में अभी बढ़ोतरी जारी रहेगी। बता दें कि वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 है और खतरे का निशान 71.26 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed