{"_id":"628f0bbfb21da1186961ed34","slug":"weather-update-varanasi-temperature-reaches-40-degrees-again-chances-of-rain-in-upcoming-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में फिर 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, बन रहे बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में फिर 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, बन रहे बारिश के आसार
Thu, 26 May 2022 10:40 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 26 May 2022 10:40 AM IST
सार
सोमवार की शाम आंधी, बूंदाबांदी के बाद से ही वाराणसी और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को 39.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 की जगह 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं का दबाव बढ़ गया है। यही कारण है कि गर्मी का असर भी कम हो गया है। हालांकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन में धूप थोड़ी तेज रही। दोपहर में कुछ समय के लिए हवा की रफ्तार भी बहुत धीमी हो गई थी, इस वजह से धूप थोड़ी तीखी लगने लगी थी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार की शाम आंधी, बूंदाबांदी के बाद से ही वाराणसी और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन में तो कम लेकिन शाम को पुरवा हवा फिर चलने लगी, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
तापमान की अगर बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 39.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 की जगह 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं। नमी अधिक होने के बाद बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन