{"_id":"62ad79299697ff5a21288100","slug":"weather-update-varanasi-some-relief-from-heat-in-due-to-clouds-and-sunshine-aqi-also-improved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में बादल और धूप के खेल में गर्मी से मिली कुछ राहत, एक्यूआई भी सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में बादल और धूप के खेल में गर्मी से मिली कुछ राहत, एक्यूआई भी सुधरा
Sat, 18 Jun 2022 12:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:35 PM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि धूप- छांव के खेल में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बीते दो दिन के मुकाबले आज सूरज की तल्खी तेज है।
विज्ञापन
मौसम बदलने के बाद घाटों पर बढ़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि धूप- छांव के खेल में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बीते दो दिन के मुकाबले आज सूरज की तल्खी तेज है। बीते तीन दिन में तापमान 45 डिग्री सेलेसियस से गिरकर 39 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन
वहीं हवा हर रोज तीनों पहर सुबह, शाम और रात 10-20 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप छांव का खेल जारी रहा। विगत दो हफ्तों से गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही थी। न तो घर में चैन मिल रहा था और ना ही बाहर। जिले में मौसम का पारा 43 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। ऐसे में हर कोई ऊपर वाले से रहम करने की प्रार्थना कर रहा था। लेकिन गुरुवार से जनपद में मौसम ने करवट बदली।
विज्ञापन
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में आए बदलाव के चलते दिन भर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदा बांदी भी हुई। जिसके चलते तेज धूप से लोगों को कुछ आराम मिल सकी। तेज हवा से एक और फायदा यह हुआ है कि वाराणसी का वातावरण शुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आज वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 44 अंक पर आ गया है। जबकि गुरुवार को यह 75 और बुधवार को 100 अंक पर था। तेज हवा ने पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण को कम किया है।गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी गई है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि हल्की गरज और चमक के साथ बरसात होने की संभावनाएं बन रही हैं।