वाराणसी में मौसम: रात में चली ठंडी हवाओं से मिली राहत, आज फिर सूरज ने तरेरी आंखें, चढ़ा पारा
वाराणसी में बुधवार शाम मौसम बदला और रात भर ठंडी हवाओं का जोर रहा जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। मगर, गुरुवार सुबह फिर से गर्मी का असर दिखने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बुधवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से गर्म हवाएं चलती रहीं। शाम के बाद ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा जिससे रात का तापमान गिरा और लोगों को राहत महसूस हुई। रात भर की राहत के बाद गुरुवार सुबह सूरज ने फिर से आंखें तरेरना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
आज का तापमान भी 42-43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं हवा 12-18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। तापमान में पिछले एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है।
दो दिन बाद से बदलेगा मौसम
सोमवार को 45.2 डिग्री पहुंचे अधिकतम तापमान के बाद मंगलवार को पुरवा हवा ने तापमान पर ब्रेक लगाया था। हालांकि हवा का रुख बदलने के बाद मंगलवार की देररात तक चलने वाली हवा में तपिश महसूस हुई। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम इसी तरह रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।