फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi purvanchal temperature came below 40 degrees possibility of rain with strong wind

Weather Update: बनारस में बदला मौसम, 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, तेज हवा संग बारिश के आसार

Mon, 23 May 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 10:17 AM IST
सार

कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आखिरकार थोड़ी राहत मिली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मौसम में आए बदलाव से धूप का असर तो कम हुआ ही अधिकतम तापमान भी कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।

विज्ञापन
Weather Update varanasi purvanchal temperature came below 40 degrees possibility of rain with strong wind
वाराणसी में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में मौसम में जिस तरह का बदलाव हुआ है, उससे लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है। दो-तीन दिन से गर्म पछुआ हवाओं के चलने के बाद रविवार को सुबह से ही नम पुरवा हवाएं चलती रही। इस वजह से दिन में धूप का असर तो कम हुआ ही अधिकतम तापमान भी कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह धूप निकली लेकिन तपिश पहले के मुकाबले बेहद कम है। रविवार रात भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। अगले दो दिन के भीतर तेज हवा संग बारिश के आसार हैं।  पिछले सप्ताह तीखी धूप के साथ ही गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। अब दो दिन से मौसम राहत देने वाला हुआ है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी गिरावट
रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल दिखे तो दिन में नम हवाएं चलती रही। शाम को भी ऐसा ही मौसम रहा। धूप से राहत के साथ ही गर्मी से भी राहत लोगों को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को कम होकर 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दक्षिणी पूर्वी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मौसम बदला है। ऐसे में अगले दो दिन के भीतर तेज हवा संग बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed