{"_id":"628b11eee9ad093d6c1d4f2c","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-temperature-came-below-40-degrees-possibility-of-rain-with-strong-wind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बनारस में बदला मौसम, 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, तेज हवा संग बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बनारस में बदला मौसम, 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, तेज हवा संग बारिश के आसार
Mon, 23 May 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 May 2022 10:17 AM IST
सार
कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आखिरकार थोड़ी राहत मिली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मौसम में आए बदलाव से धूप का असर तो कम हुआ ही अधिकतम तापमान भी कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था पारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में मौसम में जिस तरह का बदलाव हुआ है, उससे लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है। दो-तीन दिन से गर्म पछुआ हवाओं के चलने के बाद रविवार को सुबह से ही नम पुरवा हवाएं चलती रही। इस वजह से दिन में धूप का असर तो कम हुआ ही अधिकतम तापमान भी कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह धूप निकली लेकिन तपिश पहले के मुकाबले बेहद कम है। रविवार रात भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। अगले दो दिन के भीतर तेज हवा संग बारिश के आसार हैं। पिछले सप्ताह तीखी धूप के साथ ही गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। अब दो दिन से मौसम राहत देने वाला हुआ है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में भी गिरावट
रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल दिखे तो दिन में नम हवाएं चलती रही। शाम को भी ऐसा ही मौसम रहा। धूप से राहत के साथ ही गर्मी से भी राहत लोगों को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को कम होकर 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दक्षिणी पूर्वी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मौसम बदला है। ऐसे में अगले दो दिन के भीतर तेज हवा संग बारिश के आसार हैं।