{"_id":"62a6c5674f5ed751b52a2b07","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-heatwave-increased-uneasiness-in-city-drizzle-expected-after-15-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में गर्म हवाओं ने बढ़ाई बेचैनी, 15 के बाद बन रहे बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में गर्म हवाओं ने बढ़ाई बेचैनी, 15 के बाद बन रहे बूंदाबांदी के आसार
Mon, 13 Jun 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:34 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बेचैन करने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन भर गर्म हवाएं ऐसी चल रही हैं कि घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 15 जून के बाद से हल्की बूंदाबांदी और नम हवाओं के चलने की संभावना है।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों तेज धूप के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच रविवार से हीटवेव के चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह दस बजे के पहले तक जहां हवा में थोड़ी नमी रही वहीं दोपहर में चेहरा झुलसाने वाली पछुआ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह से ही सूरज की तेवर तल्ख हैं। सुबह की तेज हवा दोपहर में लू का काम कर रही है। इससे हालात और खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 15 जून के बाद से हल्की बूंदाबांदी और नम हवाओं के चलने की संभावना है, इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही। दोपहर में धूप ऐसी हुई कि बाहर निकलना मुश्किल था। शाम करीब चार बजे के बाद जब धूप का असर कम हुआ तो थोड़ी राहत लोगों ने महसूस की।
विज्ञापन
44 डिग्री से ऊपर तापमान
राहत की बात यह है कि रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अभी दो दिन तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। बताया कि मानसून के अभी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है।