{"_id":"62b2a14e16e26b55434cc47d","slug":"weather-update-varanasi-people-started-getting-troule-due-to-scorching-heat-chances-of-rain-after-three-to-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में फिर से तीखी धूप में तपने लगे लोग, तीन-चार दिन बाद बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में फिर से तीखी धूप में तपने लगे लोग, तीन-चार दिन बाद बारिश के आसार
Wed, 22 Jun 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:27 AM IST
सार
वाराणसी में बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। मंगलवार से सूरज की तल्खी बढ़ गई है। उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
वाराणसी में सूरज की तल्खी से परेशान दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सप्ताह दो दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। नम हवाओं के चलने की वजह से दिन में धूप का असर भी कम हो गया था। इस बीच मंगलवार को सूरज की तपिश अधिक रही। बुधवार सुबह से सूरज के तेवर में तल्खी है। वहीं हवा बेहद हल्की-हल्की बह रही है। जो गर्मी से राहत देने के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन
तापमान की अगर बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में मंगलवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को दिन में हवा की रफ्तार तो कम रही लेकिन धूप अधिक होने से लोग इससे बचाव करते दिखे। यहीं कारण रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह तो मौसम साफ रहा लेकिन 10 बजे के बाद से ही धूप बहुत तेज होने लगी। दोपहर में तो ऐसी धूप थी कि अधिकांश लोग छाता लगाकर और सिर को ढककर चलते रहे। अब हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इसी सप्ताह शनिवार से पहले तक मानसून के जिले में दस्तक की संभावना है।
विज्ञापन