फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi me mausam strong sunlight and scorching heat increased trouble after rain

Weather Update: बनारस में बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई मुसीबत, एक बार फिर चढ़ा तापमान

Fri, 03 Jun 2022 02:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 02:45 PM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर अंगड़ाई ली है। बादल छंटते ही गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा। गुरुवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
 

विज्ञापन
Weather Update varanasi me mausam strong sunlight and scorching heat increased trouble after rain
वाराणसी में पड़ रही गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मई महीने के आखिरी सप्ताह में बूंदाबांदी, आंधी के बाद जून के शुरूआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक जून को तेज हवा के साथ बारिश हुई तो लोगों ने राहत महसूस की लेकिन दो जून यानी बृहस्पतिवार को मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं ऐसी चल रही थी कि घर से बाहर निकलने वालों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून की सक्रियता बढ़ती जा रही है, ऐसे में इसी सप्ताह से उसका असर भी देखने को मिलेगा। नम हवाओं के चलने के साथ ही बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहने के साथ ही बुधवार की तुलना में धूप और गर्मी भी अधिक रही। शाम को भी हवा नहीं चली कि लोगों को थोड़ी राहत मिले। इधर मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गुरुवार को 43.5 रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed