फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi mausam Pleasant before Sawan chances of good rains this week too

Weather Update: बनारस में सावन से पहले मौसम मनभावन, इस सप्ताह भी अच्छी बारिश होने के आसार

Mon, 03 Jul 2023 09:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

बीते तीन चार दिनों में हुई बारिश के कारण वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुह से धूप निकली है लेकिन तपिश कम और उमस ज्यादा है। दोपहर बाद बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi mausam Pleasant before Sawan chances of good rains this week too
अस्सी घाट पर बारिश के बाद बढ़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते एक हफ्ते में हुई बारिश के कारण वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम मनभावन हो गया है। सावन की शुरुआत कल यानि मंगलवार से हो रही है। आज आसमान में बादलों का डेरा तो नहीं है लेकिन धूप की तपिश ना के बराबर है। तापमान कम है लेकिन उमस से परेशानी है। दोपहर बाद बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


बीते दिन अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक पखवारे से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो रहा था। धूप तेज होने से राहगीरों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी परेशान थे। लेकिन चार-पांच दिन पहले मौसम बदल गया। मानसून की दस्तक के साथ ही बदरा झूमकर बरसे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोक्ष के घाट का अलग होगा ठाठ; काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका की बदलेगी सूरत, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में बरसे बदरा, जुलाई में बन सकता है रिकॉर्ड

जून में मानसून के बादल झूमकर बरसे। अब मौसम वैज्ञानिक जुलाई में भी औसत से अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों में बीते महीने जून में बारिश का औसत मानक 111 मिलीमीटर का रहा, उसकी तुलना में बारिश 130 मिलीमीटर हुई। मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर तक का समय बारिश का माना जाता है।

Weather Update varanasi mausam Pleasant before Sawan chances of good rains this week too
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

इन चार महीनों में कुल 900 मिलीमीटर बारिश औसतन होनी चाहिए। वाराणसी समेत पूर्वांचल में 20 जून तक मानसून के पहुंचने का समय माना जाता है। इस साल 25 जून को मानसून ने दस्तक दी और पहले दिन झमाझम बारिश हुई। इसके बाद से रुक रुककर बारिश हो रही है। इधर अन्य दिनों की तुलना में रविवार को मौसम साफ रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 31.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जून माह में निर्धारित मानक से अधिक बारिश होना एक अच्छा संकेत है। मौसम वैज्ञानिक जुलाई में भी बारिश अच्छी होने के आसार जता रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को जलस्तर 59.45 मीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed