Weather Update: वाराणसी के मौसम में तेजी से बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 13 डिग्री, हवा की सेहत ठीक
दिसंबर के दूसरे हफ्ते में वाराणसी सहित पूर्वांचल में न्यूनतम तापमान अब तेजी से नीचे जाने को बेताब नजर आ रहा है। वाराणसी में रविवार रात न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, येलो जोन में पहुंचने के बाद बनारस की हवा में फिर से सुधार हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड ने भी अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इधर तीन-चार दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव भी देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन रात में ठंड बढ़ गई है। रविवार रात में न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।
इधर रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। आज वाराणसी में धुंध या कोहरा जरा भी नहीं रहा। इससे मौसम बिल्कुल साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान कहता है कि मौसम में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। ठंड अब और भी बढ़ेगा।
17 नवंबर से कोहरे के आसार
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने के साथ ही अधिकतम तापमान भी 20-22 डिग्री तक आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा कम होने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बाद शाम ढलते ही गलन का असर शुरू हो गया है। 17 नवंबर से कोहरे के आसार बन रहे हैं।
ग्रीन जोन में पहुंचा बनारस
येलो जोन में पहुंचने के बाद बनारस की हवा में 24 घंटे के बाद फिर से सुधार हो गया है। रविवार की रात नौ बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बनारस फिर से ग्रीन जोन में पहुंच गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 74 दर्ज किया गया।
हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 के कणों की मात्रा में सुधार हुआ। इसके साथ ही हवा से कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर की मात्रा में भी कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार भेलूपुर का एक्यूआई 81, मलदहिया का 75, अर्दली बाजार का 72 और बीएचयू का एक्यूआई 66 दर्ज किया गया।