फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi mausam is changing between sunny and sometimes cloudy possibility of rain this week

Weather Update: वाराणसी में कभी धूप तो कभी बादल के बीच बदल रहा मौसम, इस सप्ताह अच्छी बारिश होने के आसार

Mon, 27 Jun 2022 10:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 AM IST
सार

तीन दिन से चल रही नम पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। वाराणसी में आज सुबह का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi mausam is changing between sunny and sometimes cloudy possibility of rain this week
मौसम सुहाना होते ही घाटों पर बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में बीते दो-तीन दिन से कभी धूप तो कभी बादल के बीच मौसम बदल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। लेकिन उमस के कारण थोड़ी परेशानी बढ़ी है। वाराणसी में आज सुबह का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 जबकि शनिवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।  

विज्ञापन


तीन दिन से चल रही नम पुरवा हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। कभी दिन में तेज धूप हो रहा है तो कभी बादल छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आने के साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


रविवार को सुबह मौसम साफ रहने के साथ ही दोपहर में नम हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम रही। ऐसा लगा कि गर्मी एक बार फिर बढ़ेगी लेकिन शाम चार बजे के बाद से ही आसमान में बादल छाने लगे और हवा भी चली तो थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह तेज हवा के साथ ही रुक रुक कर अच्छी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed