फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi mausam became pleasant due to heavy rain

Weather Update: वाराणसी में झमाझम बरसात से मौसम हुआ खुशगवार, सुबह से धूप-छांव का खेल जारी

Mon, 10 Jul 2023 09:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

वाराणसी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम खुशगवार है। सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। दोपहर बाद तेज बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन उमस बरकरार है।

विज्ञापन
Weather Update varanasi mausam  became pleasant due to heavy rain
वाराणसी में बारिश के बाद का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम खुशगवार है। सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। दोपहर बाद तेज बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन उमस बरकरार है। संभावना है कि अब दो-तीन दिनों तक रिमझिम फुहारें रुक-रुक कर पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


रविवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच भीषण उमस भरी गर्मी ने सबको बेहाल कर रखा था लेकिन दोपहर बाद तेज पुरवा हवा चली और बादलों की सघनता बढ़ गई। देर रात रिमझिम सावनी फुहारों ने सबको शीतलता प्रदान की। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर जलजमाव और फिसलन की स्थिति हो गई। 
विज्ञापन


पूर्वांचल में मानसून ने समय से दस्तक दिया था। लगा कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन उम्मीदें धरी रह गईं। जून में औसतन 111 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन अंतिम दस दिन में 130 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे जून में बारिश का नया रिकार्ड बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के शुरूआत में कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी। रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हुई, लेकिन वाराणसी में देर शाम हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed