फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi Clouds still prevailing today people got relief due to fall in temperature drom heat

Weather Update: वाराणसी में आज भी छाए बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को मिला सुकून

Fri, 17 Jun 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Jun 2022 12:56 PM IST
सार


वाराणसी में बह रही ठंडी हवा ने मौसम को कूल और लोगों के अनुकूल कर दिया है। भीषण गर्मी के बाद अब काशीवासियों को पूरी तरह से राहत मिल गई है। गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी गई है।

विज्ञापन
Weather Update varanasi Clouds still prevailing today people got relief due to fall in temperature drom heat
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव से आज वाराणसी में लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए हुए हैं। आसमान पर छाए बादल और नम हवाओं के कारण जहां तापमान में गिरावट देखने के मिली वहीं धूप का असर कमजोर होने से गर्मी का असर कम है। जिससे लोगों को सुकून मिला है। गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी गई है। अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि हल्की गरज और चमक के साथ बरसात होने की संभावनाएं बन रही हैं। पहली जून को प्री-मानसून की बारिश के बाद बनारस ने गर्मी का कहर झेला। 15 दिनों तक लगभग हर दिन तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।
विज्ञापन


दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी और बुधवार को यह 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार रात 10 बजे शहर के कुछ हिस्सों में 10 मिनट तक बूंदाबादी हुई। गुरुवार सुबह से ही बादलों ने सूरज की रफ्तार थामे रखी। दिन में 11 बजे धूप एकाएक तेज हुई मगर कुछ ही घंटों में बादल फिर हावी हो गए। दोपहर में कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदें पड़ीं मगर झमाझम का इंतजार बरकरार रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed