{"_id":"62ac2caa8b014a2c127ef7c9","slug":"weather-update-varanasi-clouds-still-prevailing-today-people-got-relief-due-to-fall-in-temperature-drom-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में आज भी छाए बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को मिला सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में आज भी छाए बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को मिला सुकून
Fri, 17 Jun 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:56 PM IST
सार
वाराणसी में बह रही ठंडी हवा ने मौसम को कूल और लोगों के अनुकूल कर दिया है। भीषण गर्मी के बाद अब काशीवासियों को पूरी तरह से राहत मिल गई है। गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में आए बदलाव से आज वाराणसी में लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए हुए हैं। आसमान पर छाए बादल और नम हवाओं के कारण जहां तापमान में गिरावट देखने के मिली वहीं धूप का असर कमजोर होने से गर्मी का असर कम है। जिससे लोगों को सुकून मिला है। गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी गई है। अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि हल्की गरज और चमक के साथ बरसात होने की संभावनाएं बन रही हैं। पहली जून को प्री-मानसून की बारिश के बाद बनारस ने गर्मी का कहर झेला। 15 दिनों तक लगभग हर दिन तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।
विज्ञापन
दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी और बुधवार को यह 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार रात 10 बजे शहर के कुछ हिस्सों में 10 मिनट तक बूंदाबादी हुई। गुरुवार सुबह से ही बादलों ने सूरज की रफ्तार थामे रखी। दिन में 11 बजे धूप एकाएक तेज हुई मगर कुछ ही घंटों में बादल फिर हावी हो गए। दोपहर में कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदें पड़ीं मगर झमाझम का इंतजार बरकरार रह गया।
विज्ञापन