{"_id":"62bfca7e7cf1673ff31eece3","slug":"weather-update-varanasi-clouds-cast-in-sky-after-light-drizzle-thunderstorms-and-heavy-rain-expected-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार
Sat, 02 Jul 2022 10:03 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:03 AM IST
सार
मानसून की दस्तक के बाद बीते मंगलवार से वाराणसी में रुक-रुक बारिश हो रही है। आज सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सूर्यदेव ने दर्शन ही नहीं दिए। आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। धूप नहीं निकलने और नम हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो चुका है। सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को काफी जोरदार गर्मी और उमस थी। हवा भी नहीं चल रही थी। जिले में मानसून की स्थिति इस समय अनुमान से बेहतर बताई जा रही है। बुधवार और गुरुवार को दो दिनों में वाराणसी जिले में 75 मिमी से ज्यादा बारिश हो गई। हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को यह 31.6 डिग्री सेल्सियस था। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से फिर मानसून का बड़ा बादल आ रहा है। आने वाले दिनों में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। बीच-बीच में अच्छी बारिश होगी मगर इस बीच उमस और गर्मी का प्रकोप भी रहेगा।
विज्ञापन