{"_id":"62de2269d7eca609580e95d3","slug":"weather-update-varanasi-became-pleasant-due-to-drizzle-sun-hidden-in-clouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बनारस में रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, बादलों की ओट में छुपा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बनारस में रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, बादलों की ओट में छुपा सूरज
Mon, 25 Jul 2022 10:26 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:26 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपाल के जिलों में बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। रविवार देर शाम वाराणसी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपाल के जिलों में बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। रविवार देर शाम वाराणसी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस कारण सोमवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। उमस और गर्मी का एहसास नहीं है। सुबह नौ बजे वाराणसी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हवा 9-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इधर, गंगा का दो सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। इस पूरे सप्ताह बादलों की सक्रियता और बारिश का दौर होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग में इजाफा होने के बाद मौसम बदलेगा और बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार लोकल हीटिंग के कारण बरसात हुई है। देर शाम को शहर के कई इलाकों में कहीं तेज और कहीं हल्की बरसात हुई। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। किसानों को अब आगामी दिनों में तेज वर्षा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन