फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi all schools up to intermediate 12th closed till 8 January banaras mausam samachar

ठंड का कहर: वाराणसी में इंटर तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Mon, 03 Jan 2022 01:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

वाराणसी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम पारा गिरकर नौ डिग्री से नीचे पहुंच गया है। ठंड को देखते हुए डीएम ने इंटर तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
weather update varanasi  all schools up to intermediate 12th closed till 8 January banaras mausam samachar
ठंड में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिले के इंटरमीडियट तक के सभी स्कूल/कॉलेज सोमवार से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9 जनवरी को रविवार है इस कारण स्कूल अब 10 को ही खुलेंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस बाबत रविवार को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


निर्देश के मुताबिक, तीन से आठ जनवरी तक स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना चाहे तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई के विद्यालयों पर भी लागू होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश है। 
विज्ञापन


मौसम में प्रतिदिन आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में काफी वृद्धि हो गई है। तापमान में गिरावट की वजह से गलन बढ़ गई है। इसका असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। इधर मौसम विभाग ने भी अगले तीन-चार दिनों तक बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है, जिसके कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे और ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने इस फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed