{"_id":"62b3fd509c6af47a3f788d3a","slug":"weather-update-sunshine-and-humidity-increased-trouble-in-varanasi-possibility-of-monsoon-coming-by-end-of-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी, इस सप्ताह के अंत में मानसून आने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी, इस सप्ताह के अंत में मानसून आने के आसार
Thu, 23 Jun 2022 11:12 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 AM IST
सार
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन
वाराणसी में तेज धूप से बढ़ी परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई। वाराणसी में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान है। हालांकि तापमान अभी भी 39-40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उमस बढ़ने की वजह हवा का नम होना है। हवा नम होती है तो उमस बढ़ती ही है। इसलिए लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। गुरुवार सुबह से सूरज के तेवर में तल्खी है। वहीं हवा बेहद हल्की-हल्की बह रही है। जो गर्मी से राहत देने के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन
अब हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक तक मानसून के जिले में दस्तक की संभावना है।
विज्ञापन