फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update rain and hail in varanasi temperature dropped electricity also failed

Weather Update: बनारस में बेमौसम बारिश और ओला से तापमान गिरा, कई जगह पेड़ व डालियां टूट कर गिरीं, बिजली भी गुल

Sun, 19 Mar 2023 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 11:22 PM IST
सार

 वाराणसी में तीन दिन से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना है। रविवार रात गरज-चमक संग मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई तो छतों पर रखा टीनशेड भी उड़ गया।

विज्ञापन
Weather Update rain and hail in varanasi temperature dropped electricity also failed
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार रात गरज-चमक संग मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। तेज आंधी से कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। शहर के कई हिस्सों बिजली भी गुल हो गई। वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने सिहरन महसूस की। इसी तरह का मौसम अभी दो से तीन दिन बने रहने के आसार हैं। तेज हवा संग बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। वाराणसी में तीन दिन से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना है।

विज्ञापन

कई जगहों पर जलभराव से परेशानी

शुक्रवार को बूंदाबांदी, शनिवार को बारिश के बाद रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। हवा की रफ्तार भी दिन में थमी रही। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज आंधी के साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हुई। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई तो छतों पर रखा टीनशेड भी उड़ गया। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। अंधरापुल, लहुराबीर, रेलवे कॉलोनी, सिगरा, महमूरगंज, लहरतारा में कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया। राहगीरों को आने-जाने में भी परेशानी हुई। ओलावृष्टि से बरेका, लहुराबीर, बीएचयू परिसर में सड़क सफेद नजर आने लगी।

टेंट सिटी में भी बिजली गुल

Weather Update rain and hail in varanasi temperature dropped electricity also failed
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

उधर, अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से गंगा पार टेंट सिटी की बत्ती गुल हो गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं के आने के साथ ही राजस्थान के पूर्वी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने की वजह से मौसम बदला है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी बनी है। इस वजह से अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

गेहूं समेत दलहन की फसल को होगा नुकसान

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं समेत दलहन की फसलों को नुकसान होगा। रविवार को मौसम के बदले मिजाज से कई बीघे गेहूं की फसल खेत में बीछ गई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। । फूलपुर के किसान रमेश और कलावती मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में 100 से 150 किसानों का गेहूं फसल सैकड़ों बीघे में गिर गई है। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। साथ ही दाने पतले होने, काले धब्बे की संभावना भी बढ़ गई है। गेहूं की फसल गिरने से आधी फसल चौपट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed