{"_id":"62a56ac8a07bbc56d722800b","slug":"weather-update-purvanchal-varanasi-temprature-again-crosses-45-degree-heatwave-expected-to-last-for-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में पारा फिर पहुंचा 45 के पार, तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में पारा फिर पहुंचा 45 के पार, तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार
Sun, 12 Jun 2022 09:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:55 AM IST
सार
वाराणसी में तापमान शनिवार को फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन तीखी धूप लोगों के साथ जीव जगत को भी भी झुलसाती रही। आज सुबह से सूरज की तल्खी के बीच हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को फिर बढ़कर 45 तक पहुंच गया। शनिवार को दिन में भी पछुआ गर्म हवाएं चलती रहीं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून के बाद तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मानसून के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
25 जून के बाद मानसून का असर देखने को मिल सकता है। उत्तरी पछुआ हवाओं का ही असर है कि सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है। दोपहर में तो इतनी तीखी धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को धूप तेज रही। सड़क पर बाइक से और पैदल चलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर चल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को फिर बढ़कर 45 तक पहुंच गया। न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पछुआ गर्म हवाओं की वजह से ही गर्मी बढ़ी है।