{"_id":"627361886e5e3028ce2d6b3d","slug":"weather-update-purvanchal-varanasi-drizzle-strong-wind-brought-relief-from-heat-and-temprature-dropped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मौसम: बूंदाबांदी-तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरा पारा, बादलों की आवाजाही से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मौसम: बूंदाबांदी-तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरा पारा, बादलों की आवाजाही से मौसम खुशगवार
Thu, 05 May 2022 11:02 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 May 2022 11:02 AM IST
सार
गुरुवार सुबह से बनारस का मौसम खुशगवार बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी होने से अधिकतम तापमान गिरा है।
विज्ञापन
जौनपुर में आंधी के कारण गिरा पोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रचंड गर्मी और लू झेल रहे वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार रात मौसम अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी के साथ चमक-गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी हुई। जिस कारण तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 45 डिग्री के पार पहुंचा बनारस का तापमान पुरवा के चलते लुढ़क गया है।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि गुरुवार सुबह का औसत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में चली तेज हवाओं आंधी के कारण कई जगह शादी विवाह में लगे टेंट उखड़ गए। बिजली के पोल और पेड़ गिरने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह से मौसम सुहाना है। सूरज की तपिश नहीं के बराबर है। पुरवा हवा से बनारस का मौसम खुशगवार बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी होने से अधिकतम तापमान गिरा है। वातावरण में नमी बढ़ी है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही का रुख रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत तो मिलेगी ही लेकिन अंधड़ और बूंदाबांदी के बाद उमस में इजाफा भी हो सकता है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होने की उम्मीद कम है।