फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update news purvanchal varanasi scorching summer and heat Heatwave expected to continue for next four days

भीषण गर्मी से बदहाल बनारस: आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अभी राहत के आसार नहीं

Thu, 07 Apr 2022 11:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के चलते बनारस में जन जीवन बेहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन
weather update news purvanchal varanasi  scorching summer and heat  Heatwave expected to continue for next four days
गर्म हवाओं का संग पाकर गर्मी ने तरेरी आंखें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी का कहर जारी है।  दिन में तेज धूप के साथ ही गर्म पुरवा हवाओं का ही असर है कि तपिश भी बढ़ती जा रही है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी है।  सुबह मौसम एकदम साफ रहने के बाद दोपहर में धूप इतनी तीखी हो रही है कि गाड़ियों से चलने की बात कौन कहे पैदल चलना भी तकलीफ देह है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इसका असर हीटवेव का चलना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से जूझ रहे काशीवासियों पर आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश रोजाना नये रिकार्ड कायम कर रही है।मंगलवार को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सप्ताह में ही इसके 44 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


अप्रैल के पहले सप्ताह से ही दिन में तेज धूप हो रही है। राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों से चल रहीं पछुआ गर्म हवाएं भी बुधवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं। दोपहर में ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय वाराणसी और आसपास के जिले में हीटवेव चल रही है। अगले सप्ताह तक इसका असर अभी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed