भीषण गर्मी से बदहाल बनारस: आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अभी राहत के आसार नहीं
सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के चलते बनारस में जन जीवन बेहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी का कहर जारी है। दिन में तेज धूप के साथ ही गर्म पुरवा हवाओं का ही असर है कि तपिश भी बढ़ती जा रही है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी है। सुबह मौसम एकदम साफ रहने के बाद दोपहर में धूप इतनी तीखी हो रही है कि गाड़ियों से चलने की बात कौन कहे पैदल चलना भी तकलीफ देह है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इसका असर हीटवेव का चलना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
भीषण गर्मी से जूझ रहे काशीवासियों पर आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश रोजाना नये रिकार्ड कायम कर रही है।मंगलवार को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सप्ताह में ही इसके 44 तक पहुंचने की संभावना है।
अप्रैल के पहले सप्ताह से ही दिन में तेज धूप हो रही है। राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों से चल रहीं पछुआ गर्म हवाएं भी बुधवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं। दोपहर में ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय वाराणसी और आसपास के जिले में हीटवेव चल रही है। अगले सप्ताह तक इसका असर अभी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।