Varanasi Weather Update: वाराणसी में देर रात झमाझम बारिश, आज निकली तेज धूप, उमस-गर्मी में इजाफा
वाराणसी में कई दिनों बाद रविवार रात तेज बूंदाबादी हुई। इससे मस झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सोमवार सुबह फिर से तेज धूप निकली। सूरज के तेवर में तल्खी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रविवार को दिन में तीखी धूप के बाद रात करीब 10 बजे अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम बदल गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से उमस झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सोमवार सुबह फिर से तेज धूप निकली। सूरज के तेवर में तल्खी रही। जिससे गर्मी और उमस में इजाफा हो गया।
सोमवार सुबह 11 बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार लोकल हीटिंग की वजह से ही बारिश हुई है। दो हफ्ते पहले बारिश ने लोगों मानसून का अहसास करा दिया था। गरज-चमक के साथ बारिश से लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन इधर बीच केवल आसमान में आ रहे बादल चले जा रहे हैं।
दिन में तेज धूप होने के कारण लोग गर्मी से परेशान है। मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि अभी हफ्तेभर तक बारिश की उम्मीद नहीं है।
उनका कहना है कि अरब सागर से आने वाली हवा का दबाव कम होने का असर उत्तर भारत में देखा जा रहा है। इससे मानूसन आने के बाद भी बारिश नहीं होगी। इससे खेती-किसानी आदि को लेकर चिंता गहराने लगी है