फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Report: Scorching heat in Varanasi, temperature crossed 42 degree Celsius, IMD alert!

Weather Report: वाराणसी में चिलचिलाती गर्मी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार, IMD का अलर्ट!

Tue, 18 Apr 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के अनुसार, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पेट संबंधी परेशानी पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। एक दिन में तीन से पांच लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

विज्ञापन
Weather Report: Scorching heat in Varanasi, temperature crossed 42 degree Celsius, IMD alert!
वाराणसी तेज धूप से बचने के लिए छात्राओं ने चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज धूप और गर्म हवाओं से मौसम बदल गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्म हवाओं के साथ मौसम में हो रहे बदलाव से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है।

विज्ञापन

अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। धूप के साथ गर्म हवाएं भी चल रही हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप की वजह से ही सोमवार को दशाश्वमेध, अस्सी, राजेंद्र प्रसाद घाट और शहर की सड़कों पर सन्नाटे छाया रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में अभी तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- School timings changed: भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, इतने बजे तक चलेंगी आठवी तक कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारी, बुखार, चेहरे में जलन जैसा महसूस होने वाले मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों में उल्टी, दस्त की शिकायत है। इससे स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को भी हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Weather Report: Scorching heat in Varanasi, temperature crossed 42 degree Celsius, IMD alert!
वाराणसी में खिली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला

शरीर में न होने दें पानी की कमी

दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के अनुसार, इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पेट संबंधी परेशानी पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। एक दिन में तीन से पांच लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

क्या करें

अगर बहुत जरूरी न हो तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

सिर और चेहरे को गमछा से ढकना बहुत जरूरी है।

जब भी प्यास लगे तो पानी जरूर पीएं।

खाने में हरी सब्जी, खीरा, नींबू का जरूर सेवन करें।

क्या न करें

खुली हुई कोई भी चीज को खाने से बचें।

धूप से आने के बाद तुरंत फ्रिज का पानी न पीएं।

पेट संबंधी समस्या पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें।

बच्चे को किसी तरह की समस्या पर तुंरत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed