फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather in varanasi today temperature above 42 °C

मौसम का हाल: वाराणसी में तापमान 42 के पार, सोमवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, गर्म हवाओं ने झुलसाया

Tue, 05 Apr 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Apr 2022 10:23 AM IST
सार

सोमवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत मानक से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगर औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक तापमान हो और गर्म हवाएं चलने लगे तो हीटवेव माना जाता है। 
 

विज्ञापन
Weather in varanasi today temperature above 42 °C
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में हीटवेव का असर दिखने लगा है। रविवार की तुलना में सोमवार को धूप बहुत तेज थी। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं। तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के इस सप्ताह अभी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही जिस तरह का मौसम दिख रहा है, उसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों का भी मानना है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहले से ही सोमवार से हीट वेव के चलने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर में तो धूप इतनी तेज हो गई कि सड़क पर चलने में परेशानी हो रही थी। गर्म हवाओं ने लोगों का चेहरा झुलसा दिया। यहीं कारण है कि पैदल और दो पहिया से चलने वाले अधिकांश लोग अपना मुंह बांधकर ही चलते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की रफ्तार भी 10 से 15 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत मानक से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि इस माह में अधिकतम तापमान औसतन 36 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार अगर औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक तापमान हो और गर्म हवाएं चलने लगे तो हीटवेव माना जाता है। 
 

चार दिन का तापमान

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 
04 अप्रैल    42.8    20.8
03 अप्रैल    40.6    24.4
02 अप्रैल    40.1    24.0
01 अप्रैल    40.2    23.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed