फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather hit wind storm gave blow to farmers in varanasi about thirty percent of mangoes fell

मौसम की मार: आंधी ने वाराणसी के किसानों को दिया करारा झटका, करीब 30 फीसदी गिरे आम

Wed, 25 May 2022 02:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 May 2022 02:07 PM IST
सार

मौसम की मार से पहले ही आम के कम उत्पादन को सोमवार को आई तेज आंधी से दूसरा झटका लगा। 

विज्ञापन
Weather hit wind storm gave blow to farmers in varanasi about thirty percent of mangoes fell
आंधी में गिरे आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की मार से पहले ही आम के कम उत्पादन को सोमवार को आई तेज आंधी से दूसरा झटका लगा। अधिकारियों के अनुसार, आंधी में करीब तीस फीसदी आम गिर गए। इससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बाजार में 60 से 70 रुपये प्रति किलो (पका हुआ) में बिकने वाला आम मंगलवार को मंडी में 10 से 15 रुपये में (कच्चा आम) बिका।  

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा में आम की फसल नुकसान की भरपाई के लिए बीमा की सुविधा तो है लेकिन इसका लाभ वाराणसी जिले के सभी विकास खंडों के किसानों को नहीं मिलता। अधिसूचित फसलों में शामिल आम के बीमा का लाभ सिर्फ चिरईगांव के लिए है। सभी विकास खंडों में इसे लागू करने के लिए लंबे सम से किसान मांग कर रहे है जो आज तक पूरी नहीं की गई। किसानों को हर साल नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


100 टन निर्यात का था लक्ष्य
बीते तीन साल से बनारसी आम के निर्यात का रास्ता खुलने से इस बार उत्साहित किसान 100 टन आम खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी में थे। निर्यातक किसान शार्दूल विक्रम ने बताया कि चिरईगांव और काशी विद्यापीठ सहित मिर्जापुर जिले के कई किसानों के सहयोग से इस बार 100 टन आम के निर्यात की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान, दुबई, बहरीन, शारजाह जैसे देशों से बनारसी लंगड़ा, दशहरी, चौसा आम की मांग है। लेकिन सोमवार की तेज आंधी के बाद सब चौपट हो गया। पांच सौ पेड़ों से करीब 12500 किलो आम गिर गए। इसी तरह चिरईगांव के किसान होसिला का पांच बीघे में फैले बगीचे का और काशी विद्यापीठ के अखिलेश नारायण सिंह का 72 बीघे में फैले बगीचे का आम आंधी में गिर गया। 

गर्मी के कारण पहले ही आम की फसल कम लगी थी। तेज आंधी के बाद नौ से एक हजार हेक्टेयर में फैले बगीचे और पेड़ो से 30 प्रतिशत तक आम के गिरने की संभावना है। क्षेत्रीय उद्यान अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन करने के लिए कहा गया है। अगले एक से दो दिनों में सर्वे के बाद नुकसान का सही आकलन होगा- सुभाष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed