{"_id":"60c976778ebc3e78e8592f36","slug":"weather-forecast-update-in-varanasi-weather-was-pleasant-with-onset-of-monsoon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, हल्की धूप के साथ हुई सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, हल्की धूप के साथ हुई सुबह
Wed, 16 Jun 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:26 AM IST
सार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में 13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। मंगलवार को 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के बाद से उमस से राहत मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में 13 जून को मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार की सुबह भी कुछ ऐसी धूप के साथ सुबह हुई है, जहां तपिश कम पड़ रही है। वहीं बादलों की आना-जाना बना हुआ है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिन में जहां बादलों की आवाजाही जारी रही, वहीं रुक-रुक कर बारिश होते रहने से उमस भी गायब हो गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस सप्ताह अभी बारिश होती रहेगी, साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी समेत पूर्वांचल में समय से पहले मानसून आने के बाद मौसम वैज्ञानिक इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। मंगलवार को दिन के बाद रात में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनमत तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन