{"_id":"605033028ebc3e8d1772277c","slug":"weather-forecast-today-updates-in-varanasi-varanasi-weather-temperature-increasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: अब फिर से बढ़ने लगी गर्मी, दोपहर में सताने लग जाती है धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: अब फिर से बढ़ने लगी गर्मी, दोपहर में सताने लग जाती है धूप
Tue, 16 Mar 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में तीन दिन तक उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के चलने से जहां सुबह और शाम सिहरन जैसा अहसास हो रहा था, वहीं अब हवा ठप हो गई है। मंगलवार को भी सुबह जब धूप निकली तो गर्मी साथ लेकर आई। सुबह होते ही अब गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
दिन में धूप इतनी तीखी हो रही है कि गर्मी भी बढ़ने लगी है। सोमवार को इसी वजह से तापमान भी बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अब आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है। शुक्रवार से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवा भी चल रही थी। सोमवार से मौसम बदल गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक अभी फिलहाल इस सप्ताह तक धूप तेज ही रहेगी और गर्मी भी अधिक बढ़े रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 की जगह सोमवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 17.5 की जगह 16.5 रिकार्ड किया गया
विज्ञापन