{"_id":"5f611bde8ebc3e9ada15fa7f","slug":"weather-city-news-vns5474917173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कों पर लगा घुटने भर पानी, जनता ने झेली जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कों पर लगा घुटने भर पानी, जनता ने झेली जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सड़कों पर लगा घुटने भर पानी, जनता ने झेली जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या
अधिकारियों के निरीक्षण और निर्देश का भी नहीं हुआ असर अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। बारिश से सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से जनता को निजात नहीं मिल रही है। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। शहर के प्रमुख इलाकों में घुटने भर पानी लग गया। शहर के कई इलाकों में बारिश से सीवर ओवरफ्लो करने लगा। है। वही अंधरापुल और सरैया डाटपुल के पास पानी नहीं निकलने से भरा है। जबकि कई बार नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नगर निगम के दावों के उलट शहर के तकरीबन सभी मेनहोल और नालियां ओवरफ्लो रहीं। सफाईकर्मी भी इसको लेकर परेशान रहे न वह भी जाम नालियों और चोक सीवर के चलते जलजमाव सेजल्दी राहत नहीं दिला सके। पार्षदों की शिकायत के बावजूद जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। सीवर ओवरफ्लो से लोगों के घरों में पानी घुस गया। नगर निगम की ओर से जल निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से निचले इलाकों पानी भर गया। जिनके घरों में बारिश का पानी घुसा था वे पंप लगाकर या बाल्टी से निकालते रहे। जैतपुरा, छितूपुर, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी कालोनी, इस्कान मंदिर, किरहिया रोड, सुसुवाही, चितईपुर, अंधरापुल, नई सड़क, कोदई चौकी, गोदौलिया, गुरुबाग, औरंगाबाद, लक्सा, नई सड़क में सीवर ओवरफ्लो और जलजमाव की समस्या है। इनसेट नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर तरना की जलनिकासी समस्या दूर कराने का निर्देश दिया नगर आयुक्त गौरांग राठी ने वार्ड-तरना के पार्षद संदीप त्रिपाठी के साथ निरीक्षण कर जल निकासी की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने शिवपुर रेलवे फाटक से माल ढुलाई क्षेत्र के किनारे जाने वाले बड़े कच्चे नाले की डी- सिल्टिंग कराने को कहा। भरलाई हरिजन बस्ती एवं तरना फ्लाईओवर के किनारे स्थित मुसहर बस्ती में जल निकासी की भूमिगत पाइप लाइन को जेटिंग मशीन लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके डिस्पोजल को मौजूद बड़े नाले से जोड़ने का को कहा।