फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather

बिजली गिरने से कपसेठी में गर्भवती की मौत

Wed, 16 Sep 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
weather
सेवापुरी/रोहनिया। मौसम ने मंगलवार को भारी नुकसान पहुंचाया। कपसेठी क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव में बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसकी सास झुलस गई। वहीं, रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव में खेत में काम कर रहे महेश पटेल (28) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इसी गांव में एक महिला झुलस गई और एक व्यक्ति के घर की दीवार फट गई।
विज्ञापन

कपसेठी थाना के लखनसेनपुर गांव की सुरसती देवी (60) और उनकी बहू सरिता उर्फ संजू पटेल (32) अपने मकान के समीप धान के खेत से घास निकाल रही थी। उसी समय बिजली गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरसती को सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सरिता के पति शंकर पटेल ने बताया कि वह एक बच्चे की मां थी और इस समय गर्भवती थी। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राजाराम ने उपजिलाधिकारी को दी है।
विज्ञापन

वहीं, बैरवन निवासी महेश पटेल अपनी पत्नी इंद्रा देवी और मां के साथ गेंदा के फूल के पौधों पर मिट्टी डाल रहा थे। बिजली चमकी तो तीनों पास ही स्थित मड़ई में चले गए। कुछ देर बाद महेश खेत से फावड़ा लाने गया, तभी उस पर बिजली गिरी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद पिता रघुवर पटेल, मां नवरंगी देवी और पत्नी इंद्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि महेश की दो साल की एक बेटी है। बैरवन गांव में ही महेंद्र पटेल की पत्नी सलमा देवी (35) खेत से घर जा रही थी। बिजली की चपेट में आकर सलमा झुलस गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। इसी गांव के रामकिशुन पटेल के मकान पर बिजली गिरने से दीवार फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने से वाराणसी-भदोही मार्ग पर घंटों आवागमन रहा बाधित
कछवा रोड/सेवापुरी। जंसा थाना के परमंदापुर (कुरौना) बाजार के पास वाराणसी-भदोही मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से बाइक सवार बाबूलाल (34) घायल हो गया। साथ ही घंटों आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से पेड़ किनारे कराया, तब आवागमन शुरू हुआ। पेड़ गिरने से बिजली का एक खंभा भी टूटकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि जिस समय खंभा गिरा उस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप थी। वहीं, बीरमपुर गांव में बिजली गिरने से मोहन सिंह के मकान के पास लगी सोलर लाइट की बैटरी ध्वस्त हो गई। वहीं, मिर्जामुराद थाना अंतर्गत छतेरी गांव में बिजली गिरने से सुरेश तिवारी के छत की ईंट उखड़ गई। साथ ही घर में विद्युत आपूर्ति से संबंधित तार जल गए। 14 वर्षीय सर्वेश तिवारी मामूली झुलस गया। 16 वर्षीय निशा तिवारी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed