फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather changing again in Purvanchal, concern for farmers

पूर्वांचल में मौसम फिर बदल रहा करवट, किसानों के लिए चिंता की बात

Wed, 08 Apr 2020 12:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weather changing again in Purvanchal, concern for farmers
छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में फिर मौसम के करवट लेने की आशंका बादलों का ब्रेक लगने की बढ़ गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में बादलों की सक्रियता मंगलवार देर शाम से दर्ज की गई है।   बीते 24 घण्टों में अधिकतम तापमान 38.05 डिग्री और न्यूनतम पारा 18.04 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दोनों ही तापमान में करीब बीस डिग्री का फासला मौसम के उतार चढ़ाव की हकीकत बयां कर रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हवाओं के रुख में बदलाव होने की वजह से बादलों के झुंड बने हैं हवाओं का रुख अगर पश्चिमी हुआ तो बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है हालांकि हवा का रुख अनियमित होने से कुछ निश्चित तौर पर नही कहा जा सकता। वातावरण से पर्याप्त नमी मिली तो बूंदाबांदी होना तय है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हालांकि तेज बारिश की संभावना नही जताई गई है मगर बादलों की आवाजाही का दौर होने की संभावना है। सैटेलाइट तस्वीरों में झारखंड और छत्तीसगढ़ में बादलों की सक्रियता है। अगर हवा का रुख पुरवा हुआ तो इसका असर पूर्वांचल तक भी हो सकता है। इससे तापमान में कमी के साथ तेज हवाओं का भी दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed