{"_id":"6a42dc355d65adafae063ae1","slug":"weather-changes-in-varanasi-meteorological-department-issues-orange-alert-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों से घिरी काशी! 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानें आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों से घिरी काशी! 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानें आज का मौसम
Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:27 AM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
विज्ञापन
काशी में बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून के यूपी में दाखिल होने से पहले उसकी आहट से ही काशी बादलों से घिर गई। सोमवार को दोपहर एक बजे के बाद पूरे दिन बादल मंडराते रहे। इससे 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़ककर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और उमस यानी हवा में नमी 10 फीसदी बढ़कर 68 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। तीन से पांच जुलाई के बीच बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह सकती है। बिजली चमकने और बादलों के गरजने की भी संभावना है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
8 डिग्री तक गिर सकता है पारा
सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में पूरे दिन पुरवा हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। हवा में नमी 68 फीसदी दर्ज की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान किसी भी समय मानसून के प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में मानसून के आगमन से पूर्व मौसमी सक्रियता बढ़ गई है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन