फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather changed again in Varanasi Humid air and drizzle increased cold mercury dropped by five degrees

वाराणसी में फिर बदला मौसमः नम हवा और बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, पांच डिग्री गिरा पारा

Thu, 10 Feb 2022 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 12:19 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार रात से ही दिखने लगा था। पांच से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। 

विज्ञापन
Weather changed again in Varanasi Humid air and drizzle increased cold mercury dropped by five degrees
ठंड बढ़ने के बाद गर्म कपड़ों में दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस सप्ताह के शुरुआत में दो दिन तक अच्छी धूप होने के बाद वाराणसी में बुधवार को फिर मौसम बदल गया। जम्मू कश्मीर से आने वाली नम पछुआ हवाओं के चलने के साथ ही सुबह बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से मंगलवार की तुलना में बुधवार को ठंड थोड़ी बढ़ी रही। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार रात से ही दिखने लगा था। पांच से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 21.6 रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना हैं। 
विज्ञापन


वायु प्रदूषण में देश में दूसरे नंबर पर बनारस
मौसम खराब होने के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी पूर्वांचल में सबसे अधिक खराब है। देश भर के टाप टेन प्रदूषित शहरों की बात करें तो भदोही पहले, बनारस दूसरे और जौनपुर तीसरे नंबर पर है। शहर में एयर क्वालिट इंडेक्स दो सौ को पार करके ऑरेंज जोन में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भदोही का एक्यूआई 241

आईक्यूएयर की ओर से बुधवार की शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार भदोही का एक्यूआई 241, बनारस का एक्यूआई 236 और जौनपुर का 231 दर्ज किया गया।

आईक्यू एयर की ओर से जारी टाप टेन शहरों का एक्यूआई
भदोही -241
वाराणसी- 236
जौनपुर-231
राऊरकेला-226
घरौंदा-209
घाटमपुर-208
पटना-206
कैराना-193
कदौरा-192
बोरिवली-181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed