बदलते मौसम में रहें सावधान: जुकाम-बुखार की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे 3800 लोग, 2169 मरीजों का हुआ इलाज
Varanasi News: मौसम में बदलाव के चलते जुकाम- बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 2169 मरीजों का इलाज हुआ। आम दिनों में यह संख्या औसतन 1500 तक रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को जिले के अस्पतालों में जुकाम और बुखार की समस्या लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल, ट्राॅमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल, रामनगर लाल बहादुर शास्त्री समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
जिला अस्पताल के एमएस डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 2169 मरीजों का इलाज हुआ। आम दिनों में यह संख्या औसतन 1500 तक रहती है। इन मरीजों में तकरीबन 400 मरीजों को जुकाम, बुखार और बदन दर्द की शिकायत रही।
75 बच्चों को बाल रोग की ओपीडी में दिखाया गया। इधर मंडलीय अस्पताल में भी 1632 मरीज एक दिन में इलाज के लिए पहुंचे। यहां भी 350 मरीजों का मेडिसिन विभाग में इलाज हुआ। ओपीडी में आने वाले बुखार के लक्षणों वाले गंभीर मरीजों की डॉक्टर्स ने टायफॉइड और डेंगू की जांच कराई।
इसे भी पढ़ें; Mau News: फर्जी अस्पतालों को लेकर सांसद राजीव राय का तंज, बोले- उपमुख्यमंत्री के चलते पनप रहे मेडिकल माफिया
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से भी पहुंचे मरीज
सीएमओ ने पैथोलॉजी का किया निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कार्यवाहक सीएमएस आरएस राम के साथ पैथोलॉजी और लैब का निरीक्षण किया। मरीजों को परेशानी न हो, इसकी हिदायत देते हुए मरीजों को जल्द से जल्द रिपोर्ट जारी करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने आयुर्वेद काॅलेज का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले कई डॉक्टर
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सोमवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल चौकाघाट का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 10 बजे मंत्री जिस समय अस्पताल में पहुंचे। वहां कई डॉक्टर अपने कमरे में नहीं मिले। इससे नाराज मंत्री ने पहले मौके पर मौजूद अधिकारियों से डॉक्टरों के न आने का कारण पूछा। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उपस्थिति पंजिका पर डॉक्टरों के नाम के आगे घेरा बनाकर अनुपस्थित कर दिया। इस दौरान मंत्री ने ओपीडी, वार्ड में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री दवा काउंटर भी गए और मरीजों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। मंत्री ने ओपीडी से अनुपस्थित डॉक्टरों से जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं।