{"_id":"662691b550711723cd04500d","slug":"water-supply-started-in-63870-house-connections-to-be-given-in-302490-houses-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 63870 घरों में जलापूर्ति शुरू, 302490 घरों में देना है कनेक्शन, जानें- जल जीवन मिशन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 63870 घरों में जलापूर्ति शुरू, 302490 घरों में देना है कनेक्शन, जानें- जल जीवन मिशन का हाल
Mon, 22 Apr 2024 10:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:05 PM IST
सार
Varanasi News: इस योजना में 531 लक्ष्य के सापेक्ष 383 नलकूप, 245 पंप हाउस, 194 ओवरहेड टैंक और 238 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। 8407 किलोमीटर पाइप लाइन के सापेक्ष 5325 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल जीवन मिशन से गांवों की तस्वीर बदल रही है। हर घर नल योजना के तहत 1490.275 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अब तक 63870 घरों में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है। जबकि 302490 घरों में कनेक्शन दिया जाना है।
जल निगम के अधिकारियों के अनुसार ट्यूबवेल, पंप हाउस, ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन, सोलर पैनल लगाया जा रहा है। साथ ही हर घर नल लगाया जा रहा है। योजना के पूर्ण होने के बाद रखरखाव के लिए ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। अब तक 221 योजनाओं से जलापूर्ति शुरू कराई गई है।
इसमें 102 योजनाओं से ओवरहेड टैंकों से जलापूर्ति की जा रही है। शेष 119 को ट्यूबवेल से सीधे आपूर्ति की जा रही है। इसे बाद में ओवरहेड टैंक बनने के बाद टैंक से कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। 302490 नल कनेक्शन लगाया जाना प्रस्तावित है।