फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water supply break at Banaras railway station on platform number one passengers and railway workers troubled

यह है हाल: बनारस रेलवे स्टेशन पर नहीं हो पा रही जलापूर्ति, प्लेटफार्म नंबर 1 पर यात्री-रेलकर्मी हो रहे परेशान

Sun, 23 Jun 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 09:48 AM IST
सार

Varanasi News: संबंधित विभाग के अधिकारी सिर्फ आज और कल में पंप दुरूस्त कराने की बात कहते हुए सांत्वना दे रहे हैं। बनारस स्टेशन निदेशक लवलेश राय ने बताया कि वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण यह समस्या है। 24 घंटे के अंदर में संबंधित विभाग इस समस्या को दूर कर लेगा।

विज्ञापन
Water supply break at Banaras railway station on platform number one passengers and railway workers troubled
बनारस स्टेशन पर खराब पड़ा नल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी का संकट गहरा गया है। किसी भी पेयजल बूथ में हफ्ते भर से पानी नहीं है। इससे यात्रियों के साथ ही रेल कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को स्टाल से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्लेटफार्म संख्या एक के साथ ही सीआरएस, आरपीएफ, सीएचआई, सिग्नल समेत अन्य विभागों में भी पानी की सप्लाई नहीं है। स्टेशन से बनकर चलने वाली ट्रेनों के रिफलिंग में भी समस्या का आ रही है। रेल कर्मियों के अनुसार हफ्ते भर से वाटर मोटर जल जाने के कारण यह समस्या बनी हुई है। 
विज्ञापन


पेयजल बूथ में काई, टूटे हुए फर्श
स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित पेयजल बूथ में भारी गंदगी मिली। इसी पेजयल बूथ से यात्री भरने को विवश है। प्रयागराज के यात्री विजय सोनकर और दिल्ली जाने वाले यात्री अमन ने बताया कि साफ-सफाई नहीं होने से स्टाल से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। पेजयल बूथ के पानी का स्वाद भी खराब है। पेजयल बूथ में चारों तरफ काई लगी हुई है। वहीं, वाटर कूलर में भी सामान्य पानी आ रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो पर ही पत्थर के बेंच भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

35 तालाब खाली, नहरों में 25 से आएगा पानी

Water supply break at Banaras railway station on platform number one passengers and railway workers troubled
सूखी नहर। - फोटो : अमर उजाला

जिले में लगभग 35 तालाब हैं। ये आसपास की नहरों से जुड़े हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि सभी भर दिए गए हैं। जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। जिले में 6 ब्लाकों से 30 नहर, माइनर और रजवाहे गुजरे हैं। इनके किनारे के तालाबों में इन्हीं से पानी आता है। मगर, न नहर में पानी है और न तालाब में। जबकि पशु-पक्षियों के लिए तालाब ही सहारा होता है।

ज्ञानपुर नहर प्रखंड के उपखंड चतुर्थ में 15 और जौनपुर नहर प्रखंड के वाराणसी उपखंड से 17 तालाब जुड़े हैं। सहायक अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि कुछ तालाबों को भरवा दिया गया है। जो नहरों से दूर हैं, वे नहीं भरे गए हैं।

सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले की नहरों में 25 जून से पानी आने लगेगा। प्रयागराज की गंगा से ही नजरों में पानी यहां आता है। अगर गंगा का जलस्तर बढ़ा तो 10 पंप चलाए जाएंगे। अन्यथा कुछ ही चलेंगे। उधर, शारदा सहाय नदी से भी पानी छोड़ा गया है। उम्मीद है कि वहां से एक सप्ताह में पानी आ जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed