{"_id":"612be10b8ebc3e79d366c08c","slug":"water-released-again-from-barrage-possibility-of-increase-in-water-level-of-ganga-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावनाः बैराज से फिर छोड़ा गया पानी, वाराणसी में बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावनाः बैराज से फिर छोड़ा गया पानी, वाराणसी में बढ़ सकती है परेशानी
Mon, 30 Aug 2021 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:24 PM IST
सार
बैराज से पानी छोड़ने के बाद परेशानी फिर से बढ़ सकती है। क्योंकि अब गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
वाराणसी गंगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ की दुश्वारियां झेलने के बाद फिर से बनारस में जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के कारण गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बैराज से पानी छोड़ने के बाद मैदानी इलाकों में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को बनारस में गंगा का जलस्तर रात आठ बजे तक स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक माह पूर्व आई बाढ़ से अभी लोग उबरे नहीं थे कि एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का अलर्ट जारी हो गया है।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश होने से बांध में पानी भर गया है। इससे वहां से पानी छोड़े जा रहे हैं। वहीं मिर्जापुर में जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन