फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level of Ganga rising rapidly in Varanasi

पहाड़ों में बारिश का असर: काशी में 6 सेमी प्रति घंटे बढ़ रही गंगा, 10 फीट पीछे खिसका आरती स्थल

Tue, 30 Jul 2024 11:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.14 मीटर पहुंच गया है। जिसके चलते गंगा आरती का स्थल भी 10 फीट पीछे खिसक गया है। 

विज्ञापन
water level of Ganga rising rapidly in Varanasi
अस्सी घाट से सामान हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों और मैदानी इलाके में हो रही बरसात का असर अब बनारस में भी नजर आने लगा है। बीते 34 घंटे में गंगा के जलस्तर में चार फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों का आपसी संपर्क समाप्त हो गया और अस्सी से लेकर राजघाट के बीच में होने वाली गंगा आरती का स्थल भी बदलना पड़ा। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती को 10 फीट पीछे ले जाना पड़ा।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बनारस में गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार की शाम को गंगा का जलस्तर 63.14 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण घाटों का संपर्क समाप्त हो चुका है और मढ़ियां भी जलसमाधि ले चुकी हैं। बढ़ाव के कारण अस्सी और दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल में बदलाव किया गया। 
विज्ञापन


हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर पानी तेजी से चढ़ते हुए शवदाह स्थल के नजदीक पहुंच चुका है। हरिश्चंद्र घाट पर जलस्तर मसाननाथ मंदिर को स्पर्श करने लगा है। दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में तेज गति से बढ़ोतरी के चलते वरुणा में हलचल बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान समेटने लगे तीर्थ पुरोहित

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच तीर्थ पुरोहित अपने-अपने सामान को समेटने लगे हैं। इसके साथ ही घाट पर अस्थायी दुकानों का साजो-सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करने लगे हैं।

34 घंटे में चार फीट से ज्यादा बढ़ गया गंगा का जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग की मध्य गंगा डिवीजन की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.60 मीटर था। रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार सायं छह बजे के बीच 34 घंटे में चार फीट से ज्यादा पानी बढ़ गया। रविवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 61.74 मीटर था। रविवार की रात लगभग चार सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था और सोमवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 62.60 मीटर था। इसके बाद बढ़ाव तेज हो गया और गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा और जलस्तर 63.14 मीटर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed