फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water dripping from the roof of the terminal building at Babatpur Airport

बाबतपुर एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन की छत से टपक रहा पानी, यात्री हो रहे परेशान

Thu, 03 Aug 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 03 Aug 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof of the terminal building at Babatpur Airport
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
 बारिश ने रेल, रोडवेज ही नही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा की पोल खोल दी है। बारिश के चलते टर्मिनल भवन में कई स्थानों से पानी टपक रहा है। वहीं दूसरी ओर फर्श पर पानी गिरने के चलते जबरदस्त फिसलन का सामना यात्रियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आने वाले यात्री खुद को टपकते पानी से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और इस व्यवस्था को जमकर कोस भी रहे हैं। पानी टपकने की समस्या केचलते टर्मिनल भवन में स्थित कार्यालयों में जरूरी कागजात भींग जा रहे।
विज्ञापन


यह नजारा जोरदार बारिश के दौरान और उसके कुछ देर बाद तक आम रह रहा है। पछले दिनों भी रात में हुई बारिश के समय पानी टपकने के चलते एक निजी एयरलाइंस के कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भींग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जून महीने में रात में हुई तेज बरसात के चलते टर्मिनल भवन में स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में पानी भर गया। सुबह कार्यालय खोलते ही पानी देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए हालांकि दस्तावेज खराब नहीं हुए लेकिन यूपीएस सहित कई उपकरण खराब हो गए इसके अलावा पानी टपकने के चलते कई जगह फालसिलिंग टूटकर गिरने लगी व खराब हो गई है।

 

पिछले वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी टर्मिनल में पहली बरसात से ही पानी टपकने लगा। इस बारे में हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के समय पानी टपक रहा है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर उनको दुरुस्त कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed