{"_id":"609800e38ebc3ebf423bef3a","slug":"water-crisis-in-many-areas-with-increasing-heat-not-resolved-even-after-complaint-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गर्मी बढ़ने के साथ कई इलाकों में पानी का संकट, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गर्मी बढ़ने के साथ कई इलाकों में पानी का संकट, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Sun, 09 May 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की दिक्कतें शुरू हो गईं हैं। कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचने से लोग नाराज हैं। शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सामने घाट, गांधीनगर, सुंदरपुर, लंका, लल्लापुरा, औरंगाबाद, सिगरा, चेतगंज, पांडेपुर, हुकुलगंज आदि इलाकों में पानी की समस्या से जनता जूझ रही है।
विज्ञापन
जलकल शहर की 20 लाख की आबादी को रोज पेयजल आपूर्ति करता है। इसमें वाटर लॉस का प्रतिशत 20 फीसदी है। यानी चार लाख की आबादी की जरूरत पूरा करने वाला पानी नालियों में बह जा रहा है। नल को खुला छोड़ देने, पीने के पानी से बागवानी, गाड़ियों की धुलाई, सड़कों तथा गलियों में बेवजह पानी का छिड़काव करने से सर्वाधिक पानी की बर्बादी होती है। इसके अलावा पेयजल पाइपों में लीकेज भी बर्बादी का कारण है। शहर में ऐसे भी तमाम इलाके हैं जहां नलों में पानी तो पहुंच रहा है लेकिन दूषित व बदबूदार होने के कारण दैनिक उपयोग में भी नहीं किया जा रहा है। दूषित पेयजल होने के कारण भी पानी नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन
पहले से शहर में पानी की आपूर्ति बेहतर हुई है। इस बार गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जहां कहीं से लीकेज की समस्या के बारे में पता चलता है। वहां मरम्मत कराकर व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाती है। - रघुवेंद्र कुमार महाप्रबंधक जलकल
एक नजर में आंकड़े
145 एमएलडी पानी गंगा से
155 एमएलडी वाटर ट्यूबवेल से
300 एमएलडी की आपूर्ति टैंक से
एक नजर में आंकड़े
145 एमएलडी पानी गंगा से
155 एमएलडी वाटर ट्यूबवेल से
300 एमएलडी की आपूर्ति टैंक से