फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water crisis

हुकुलगंज और पिपलानी इलाके में दूषित जलापूर्ति से जनता परेशान

Wed, 27 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
water crisis
वाराणसी। हुकुलगंज और पिपलानी कटरा इलाके में दूषित जलापूर्ति से जनता परेशान है। हुकुलगंज में दूषित पेयजल आपूर्ति होने की शिकायत मिलने पर पार्षद बृजेशचंद्र श्रीवास्तव ने जल निगम की कार्यदायी संस्था मेघा कंपनी के लैब टेक्नीशियन शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता को साथ लेकर क्षेत्र की गलियों में निरीक्षण किया। सांस्कृतिक संकुल स्थित ओवरहेड टैंक से आपूर्ति की जा रही गंदे पानी को बोतल में भरकर जांच हेतु सौंपा।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में कई जगह जलकल और जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज होने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हुकुलगंज में राजपूत मेडिकल स्टोर्स के पास विगत कई महीनों से मेन रोड पर लीकेज है। विगत दिनों अधिशासी अभियंता जल निगम अंकुर श्रीवास्तव क्षेत्र का निरीक्षण कर पाइपलाइन बदलने की बात कही थी। अब कह रहे हैं कि यह जल निगम का नहीं जलकल की पाइप लाइन है। इसे जलकल बदलेगा। दोनों विभागों की आपसी लड़ाई में हुकुलगंज में पानी की समुचित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर पिपलानी कटरा क्षेत्र में दूषित जल की आपूर्ति नलों से हो रही है। इसकी शिकायत कई बार जलकल से करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। फिलहाल आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर शासन-प्रशासन स्तर तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed